हुसैनगंज। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से रविवार रात किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
थाना क्षेत्र के कैथपुरवा के फूलचंद्र (45) किसान था। कस्बा स्थित एक साउंड सर्विस की दुकान में काम करता था। वह रात करीब आठ बजे साइकिल से हुसैनगंज चौराहा जा रहा था। सामने से आ रहे डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर किसान की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर पर परिजन पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि डंपर और चालक की तलाश की जा रही है।