फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हथियार से किसान की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
फाइल फोटो-19-रामसुमेर सिंह उर्फ प्यारे सिंह। स्रोत ​परिजन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में मंगलवार रात रामसुमेर उर्फ प्यारे सिंह (45) नाम के एक किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह अरहर के खेत में खून से लथपथ उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामसुमेर रोज की तरह मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद एक किलोमीटर दूर अपने नलकूप पर सोने गए थे। नलकूप के पास उनकी जमीन पर कुछ कमरे और दुकानें भी हैं, जबकि पीछे खेत हैं। बुधवार सुबह नौ बजे तक घर न लौटने और फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
नलकूप का ताला बंद मिला, लेकिन नलकूप से करीब 100 मीटर दूर अरहर के खेत में रामसुमेर का शव देखकर परिजन सन्न रह गए। उनकी गर्दन कटी हुई थी। घटनास्थल से किसान का मोबाइल फोन, कपड़े, जूते और जैकेट बिखरे हुए मिले। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद, आशनाई और लेनदेन के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने शव को दूसरे रास्ते से पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिससे परिजन आक्रोशित हो गए। महिलाओं ने पुलिस पर बिना किसी पुरुष परिजन की मौजूदगी के शव हटाने का आरोप लगाया और असोथर-थरियांव मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश कर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। किसान के मोबाइल फोन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून और अन्य नमूने एकत्र किए हैं।

फाइल फोटो-19-रामसुमेर सिंह उर्फ प्यारे सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-19-रामसुमेर सिंह उर्फ प्यारे सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-19-रामसुमेर सिंह उर्फ प्यारे सिंह। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें