फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। कस्बे के उपकेंद्र से जुड़े तीन गांवों के किसान शाह उपकेंद्र से आपूर्ति देने की जिद पर अड़ गए हैं। शाह से बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर भाकियू टिकैत गुट के किसान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दोबारा जिंदपुर टोल प्लाजा के समीप अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

भाकियू उपकेंद्र बहुआ से जुड़े तीन गांव समदाबाद, चक काजीपुर, चक अल्लीपुर को शाह उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति देने की मांग कर रहे। भाकियू टिकैत गुट के किसान इससे पहले भी 12 से 13 अगस्त की रात तक इन गांवों को शाह उपकेंद्र से जोडने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे चुके हैं। उस दौरान एसडीएम, नायब तहसीलदार, एक्सईएन के बहुआ उपकेंद्र से निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया था। आश्वासन के बाद भी आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ।
सोमवार को तीन बजे से भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने धरना शुरू किया। सूचना पर नायब तहसीलदार अमृत प्रभात, एक्सईएन राजमंगल सिंह, एसडीओ अभिनव कुमार, जेई प्रमोद कुमार मौके पर किसानों को मनाने की कोशिश की, लेकिन किसान शाह उपकेंद्र से बिजली जोड़ने की मांग पर अड़े रहे। इस मौके पर भाकियू टिकैत के मंडल सचिव बीरेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला महासचिव नवल पटेल, नागेंद्र यादव, मुन्ना शेख, बच्चीलाल फौजी, अवधेश विश्वकर्मा, बबलू कालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें