फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धान, कुम्हड़ा की फसल के लिए अमृत बनी बारिश

Sun, 10 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19
विज्ञापन


क्रासर
- तीन से हो रही बारिश ने सिंचाई का संकट किया दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। तीन दिन से हो रही बारिश से किसान खुश हैं। उन्हें इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद है।
ब्लाक क्षेत्र की 66 ग्राम पंचायतों में 36,499 हेक्टेअर क्षेत्रफल में कृषि कार्य होता है, जिसमें लगभग 7300 हेक्टेअर में तिल, उड़द, मिर्च, कुम्हड़ा की फसल इस बार हुई है। 7650 हेक्टेयर में धान की फसल तैयार हो रही है। इस बार 22 जून से बरसात शुरू हो गई थी। तीन दिन बाद लोगों ने जुताई कर तिली, उड़द की बुआई कर दी थी लेकिन 26 जून से बारिश न होने से पौध नहीं जमी। इससे तिली, उड़द की फसल चौपट हो गई। किसान कुम्हड़ा, मिर्च, धान और सब्जी की फसलें निजी नलकूप के सहारे तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन

अगस्त महीने में न के बराबर बरसात होने से फसलें सूखने लगी थीं। लेकिन पिछले तीन दिन से लगातार बारिश होने से धान, कुम्हड़ा और अन्य फसलें लगाने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों ने बताया कि इसी तरह मौसम साथ दे गया तो इस बार पैदावार अच्छी होगी। नोनारा के संदीप तिवारी, न्योरी जलालपुर के हरी पांडे, कलाना के राजेंद्र उत्तम, और जजमोइयां के पप्पू प्रधान ने बताया कि धान, कुम्हड़ा, मिर्च, गोभी सहित सभी फसलों के लिए बरसात वरदान साबित हुई। ऊपर के पानी से फसलों में जान आ गई है, अब सब कुछ ठीक रहा तो पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें