फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे में किसान की मौत, छह लोग घायल

Mon, 05 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में किसान की मौत, छह लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में सोमवार को किसान की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महादेवन का पुरवा निवासी रामआसरे (55) सोमवार की दोपहर खााग पौत्री के घर शादी समारोह में शामिल होने घर से निकले थे। वह संग्रामपुर सानी गांव हाईवे पैदल पार करने लगे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, किशनपुर थाने के निहालपुर गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइकों में सवार चार लोग घायल हो गए। रायबरेली जिले के ऊंचाहार निवासी सज्जाद हुसैन और करीमैन पुत्र सलमान किशनपुर से घर जा रहे थे। शिवपुर गेट के पास खागा की ओर आ रहे बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक में खागा के लक्ष्मणपुर निवासी वीरेंद्र और गीता देवी थे। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, आबूनगर नई बस्ती निवासी फैज हसन घर से जीटी रोड स्थित इंडियन बैंक एटीएम रुपये निकालने जा रहा था। रोड पार करते समय स्कार्पियो की टक्कर से घायल हो गया। असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गांव निवासी भोगी कस्बा बाजार करने आए थे। बाजार के बाद ई रिक्शा से घर जा रहे थे। रिक्शा असोथर कस्बे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से पलट गया। हादसे में भोगी गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

-
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्घा की मौत
फतेहपुर। रेलवे ट्रैक पार करते समय वृद्धा की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी स्व. पंचम पासवान की पत्नी संपतिया(70) घर से सुबह रेलवे लाइन पार खेत जा रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। मृतका के बेटे राजेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा तो मां की मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें