फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निलंबित जेई को किया बहाल, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Mon, 05 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित जेई को किया बहाल, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- बहाली का आदेश निरस्त कर निलंबन रखा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले के बिजली विभाग की सूचना पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एम देवराज तक है। विभाग का नया कारनामा उनके सामने आया। उन्होंने जेई के बहाली के आदेश को तत्काल निलंबन में जारी रखा। इस पर नाराजगी भी जाहिर की है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई निलेश कुमार मिश्रा 16 नवंबर 2022 से निलंबित चल रहे थे। आरोप है कि उन्होंने हसवा में एक को व्यक्तिगत फायदा पहुंचाने के लिए नई बिजली लाइन बिछा दी। इसकी जांच में वह आरोपी साबित हुए और उन्हें निलंबित कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता ने 29 मई 2023 को निलेश कुमार को बहाल करते हुए कार्यालय अधिशासी अभियंता के रूप में तैनाती दे दी। अधीक्षण अभियंता 30 मई 2023 को रिटायर भी हो गए। ये शिकायत विद्युत वितरण निगम के अध्यक्ष एम देवराजन तक पहुंची। उन्होंने जांच में पाया कि बहाली गलत तरीके से की गई है। निलेश के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है। उन्होंने 4 जून 2023 को बहाली के आदेश को निरस्त करते हुए निलंबन जारी रखने का आदेश दिया। विभाग में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी जद में अभी कई अधिकारी आ सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें