फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार की टक्कर से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। बाइक सवार की टक्कर से घायल किसान की बुधवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव नरैनी निवासी रविंद्र सिंह उर्फ लाला सिंह (50) सोमवार को साइकिल से खेत जा रहे थे। नरैनी-विजयीपुर मार्ग पर एक ईंट भट्ठा के पास नरैनी कस्बे की ओर से विजयीपुर जा रहे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गए थे। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि बाइक पकड़ी ली गई है। चालक की तलाश जारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें