फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की खपत कम होने से किसान चिंतित

विज्ञापन
टमाटर दिखाता किसान - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन ने सब्जी की पैदावार करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारिक उद्देश्य से तैयार कद्दू, खीरा, टमाटर और मिर्च बेचने में दिक्कत हो रही है। बाहर की मंडियों में सब्जी की सप्लाई बंद है। थोक सब्जी के खरीदार भी औसत से कम आ रहे हैं। इससे किसानों को मंडी में फुटकर बिक्री करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले के किसान टमाटर, खीरा, कद्दू और हरी मिर्च को खागा, फतेहपुर, बिंदकी के अलावा प्रयागराज, बांदा, लखनऊ की मंडी में भेजते हैं। सीमाएं सील होने से न तो बाहर के व्यापारी यहां की मंडियों तक सब्जी पहुंचा रहे हैं और न ही किसान बाहर की मंडियों में अपनी सब्जी पहुंचा पा रहे हैं।
विजयीपुर के एकौरा गांव के किसान केशन सिंह ने डेढ़ बीघा टमाटर की फसल तैयार की है। बाहरी व्यापारी न आने से खपत घट गई है। बहुत से टमाटर खेत में ही खराब हो जाते हैं। हसवा के मलांव गांव के किसान सुरेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि मिर्च की फसल तैयार है। आढ़ती फुटकर बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें