फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 25 Apr 2023 06:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। किसान ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। घरेलू कारणों के चलते आत्महत्या किए जाने की ग्रामीणों के बीच चर्चा है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़ाहार गांव निवासी रतीराम (58) का शव जंगल में नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पुत्र संदीप और हरीश ने बताया वह भोर पहर घर से जंगल जाने के लिए निकले थे। दोपहर तक घर नहीं लौटे। थानपुर रोड के किनारे झुरई पासवान मवेशी चराने पहुंचा। उसने नीम के पेड़ पर रतीराम को लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। फंदा काटकर रतीराम का शव फंदे से नीचे उतारा गया। रतीराम अपने पीछे पांच पुत्र और पांच बेटियां को छोड़ गया है।
दो पुत्र और दो पुत्रियां अविवाहित हैं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि एक बेटा सूरत में परिवार के साथ रहता है। कुछ दिन पहले किसी आपराधिक मामले में फंसा था। वह बेटी के विवाह के लिए संबंध ढूंढ रहा था। एक रिश्ता टूट भी चुका था। इन बातों से ही रतीराम मानसिक तनाव में थे। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें