फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बायोमीट्रिक कराने जा रहे किसान की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो 33- कृष्णपाल यादव
विज्ञापन


गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 68 वर्षीय किसान कृष्णपाल यादव को खाद लेने के लिए बुधवार को सहकारी समिति जाते समय हार्टअटैक पड़ा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे पप्पू यादव ने बताया कि गाजीपुर सहकारी समिति में खाद के लिए पंजीकरण व आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे। समिति से पता लगा कि बिना बायोमीट्रिक के खाद नहीं मिलेगी। वह दोपहर को घर में दवा लेकर आराम कर रहे थे। खाद की जरूरत होने पर मजबूरी में समिति जाने के लिए निकले। सहकारी समिति से लगभग 20 मीटर पहले जनता इंटर कॉलेज के पास अचानक उन्हें तेज चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। पप्पू यादव ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह पहले ही समिति पहुंच गया था। जिससे उन्हें लाइन में अधिक देर तक खड़ा न रहना पड़ा। अस्पताल लेकर जाते समय ही पिता मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें