फतेहपुर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक विनय पाठक की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। बैठक में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा ने पिछली जिला सैनिक बंधु बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति से अध्यक्ष व उपस्थित पूर्व सैनिकों को अवगत कराया। साथ ही पूर्व में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। इस पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने संबंधित विभागों को सभी मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से कुल छह नए प्रार्थना पत्र मिले। सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों को आईजीआरएस के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। संवाद