हसवा। लगातार हो रही बारिश से बर्बाद फसल देखकर किसान की मौत हो गई। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा के चक बरारी गांव का है।
बिलंदा निवासी राजेंद्र तिवारी (50), पत्नी आशा देवी और तीन बेटों रामू (20), श्यामू (18) और विष्णु (15) के साथ खेती करके जीवनयापन कर रहे थे। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते चिंतित थे। उनके पुत्रों ने बताया कि रविवार सुबह राजेंद्र खेत में फसल देखने पहुंचे। खेत में पानी भरा होने से फसलों की बर्बादी देखकर वहीं गिर पड़े। गांव वालों ने उन्हें घर पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पत्नी आशा का रो-रोकर बेहाल है। किसान का बड़ा बेटा श्यामू अहमदाबाद में नौकरी करता है।