फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नीलगाय के हमले से किसान की कड़ाहे में गिरकर मौत

Sat, 23 Mar 2024 02:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो 23- गंगाराम रैदास
विज्ञापन

नीलगाय के हमले से किसान की कड़ाहे में गिरकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ (फतेहपुर)। नीलगाय के हमले से किसान गुड़ बनाने वाले कड़ाहे में जा गिरा। हादसे में किसान बुरी तरह झुलस गया। कानपुर हैलट लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी किसान गंगाराम रैदास (45) गांव किनारे खेत पर कोल्हू पर कड़ाहे में गुड़ बना रहा था। इस दौरान अचानक खेत की ओर से नीलगाय का झुंड पहुंच गया। कड़ाहे के बगल में बैठे किसान पर हमला कर दिया। किसान बगल में ही गुड़ पक रहे खौलते कड़ाहा में गिर पड़ा। हादसे से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने किसान हैलट कानपुर रेफर किया। उसकी रास्ते में शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें