थरियांव (फतेहपुर)। नवंबर माह के दूसरे पखवारे में सर्दी जानलेवा हो गई है। बुधवार रात को खेतों की सिंचाई के दौरान किसान को सर्दी लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।
थरियांव थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर सेमरईया गांव निवासी अंकित ने बताया कि बुधवार रात उसके दादा सुरेश कुमार (50) पुत्र बोधी खेतों की सिंचाई करने के लिए गए थे। सिंचाई के दौरान दादा को सर्दी लग गई। इससे खेत में ही अकड़कर गिरने से उनकी मौत हो गई।
देर रात तक जब दादा घर नहीं आए तो परिजन खेत पहुंचे। खेत में ही उनका शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लेखपाल को भी जानकारी दी गई है।