फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-01-देवनारायण। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बकेवर। खेत में चारा लेने गए किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। अलामपुर गांव निवासी देवनारायण (51) शुक्रवार शाम चारा लेने खेत गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो बड़ा बेटा ओमप्रकाश उन्हें तलाशते हुए खेत पहुंचा। यहां देवनारायण बेहोशी की हालत में पड़े मिले और पूरा शरीर झुलसा था। परिजन उन्हें जहानाबाद सीएचसी ले गए। यहां शनिवार भोर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा पहुंचीं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि परिजन ने बिजली गिरने से मौत होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें