फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चिह्नित ब्लैकस्पॉट पर कार्रवाई का ब्योरा न देने पर भड़के मंडलायुक्त

Wed, 28 Jun 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रयागराज। गांधी सभागार में बुधवार को हुई मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान वर्ष 2020 में चिह्नित ब्लैकस्पॉट पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी न देने पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने नाराजगी जताई। उन्होंने परिवहन, लोक निर्माण विभाग व एनएच के अधिकारियों को जल्द आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में स्कूली वाहनों पर हुई कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि प्रयागराज में 1806 स्कूली वाहनों में 1231, कौशाम्बी में 299 में 197, प्रतापगढ़ में 1168 में 546 व फतेहपुर में 616 के सापेक्ष 544 स्कूल वाहनों की जांच की गई। वहीं, अन्य के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।
इसके अलावा जनवरी 2023 से मई तक प्रयागराज में 34, कौशाम्बी में दो, प्रतापगढ़ में 40 तथा फतेहपुर में 18 स्कूल वाहनों के विरुद्ध चालान व जब्त करने की कार्रवाई की गई। ओवरलोड वाहन तथा टोल प्लाजा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनवरी 2023 से मई तक प्रयागराज में 873 भारी वाहनों के चालान से 471.1 लाख, कौशाम्बी में 533 के चालान से 108.34 लाख, प्रतापगढ़ में 395 के चालान से 86.62 लाख तथा फतेहपुर में 554 भारी वाहनों के चालान से 158.35 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

जानकारी दी गई कि टोल प्लाजा से ओवरलोड वाहनों की पिछले छह माह की सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस पर मंडलायुक्त ने एनएच एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा हेल्मेट, सीटबेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने को लेकर की गई कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसमें जनवरी 2023 से मई तक प्रयागराज में बिना सीटबेल्ट के 2525, बिना हेल्मेट के 6818 तथा मोबाइल फोन के प्रयोग पर 647 चालान किए गए।
विज्ञापन

कौशाम्बी में बिना सीटबेल्ट के 551, बिना हेल्मेट के 2655 तथा मोबाइल फोन के प्रयोग पर 187 चालान किए गए। प्रतापगढ़ में बिना सीटबेल्ट के 314, बिना हेल्मेट के 3042 तथा मोबाइल फोन के प्रयोग पर 83 चालान किए गए। फतेहपुर में बिना सीटबेल्ट के 477, बिना हेल्मेट के 2272 तथा मोबाइल फोन के प्रयोग पर 112 चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें