फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुंड में डूबकर किसान की मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। मां शीतला धाम के कुंड में स्नान करते किसान की कुंड में डूबकर मौत हो गई। डूबता देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुंड से उसे बाहर निकाला गया। डाॅक्टर ने जिला अस्पताल में किसान को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सीतापुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू बाल्मीकि (50) किसान था। वह शाम को साइकिल से शीतला धाम दर्शन को पहुंचा था। साइकिल खड़ी कर कुंड में स्नान करने के लिए उतरा था। कुंड में डुबकी लगाते ही डूब गया। डूबता देखकर दिनेश पंडा कुंड की ओर भागा। शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद को बुलाया। पुलिस को खबर दी। सिपाही पवन कुमार और प्रदीप कुमार पहुंचे। उसे बचाने के लिए कुंड में कूद पड़े। युवक को बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। डाॅक्टर ने राकेश कुमार उर्फ चुन्नू को मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी रजोलिया देवी, बेटों सोम प्रकाश, गुड्डू, शिवम, शिवा व बेटियों राधा, साधना, सुधा का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें