फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान की सदमे से मौत

Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
क‌िसान सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुआ/फतेहपुर। कर्ज से डूबे एक किसान की सोमवार को सदमे से मौत हो गई। किसान रविवार को खेत पर काम करते बेहोश हुआ था। परिजन उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाए थे। हालत में सुधार के बाद घर ले जाया गया था, जिनकी सोमवार की सुबह सांसें थम गईं। किसान की मौत की खबर के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना के बाद लिखापढ़ी की।  गांव में ही किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के शिव नारायण (62) ने वर्ष 2013 में बहुआ स्थित इलाहाबाद बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। लोन के बाद एक सबमर्सिबल भी लगवाया था ताकि  बेहतर तरीके से खेतीबाड़ी कर सके। कई साल से दैवीय आपदा का कहर बरपने से किसान लोन अदा करने में नाकाम रहा। इधर तीन दिन पहले बैंक से लोन की नोटिस मिल गई।

जिसके बाद शिव नारायण परेशान दिखाई दे रहा था। रविवार की देर दोपहर वह खेत पर दवा का छिड़काव करते समय गिरा और मौत हो गई। सोमवार की दोपहर परिजनों ने किसान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, ललौली के एसओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें