थरियांव। हुसैनगंज बाजार धान का बीज लेने जा रहे किसान को गुरुवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और 30 हजार रुपये लूट लिए। बाइक छोड़कर भागे किसान ने गांव पहुंचकर पुलिस को खबर दी। किसान की आशंका पर पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ कर रही है।
थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी इरशाद अली बाइक से गुरुवार सुबह धान का बीज लेने के हुसैनगंज बाजार जा रहा था। किसान ने बताया कि बदले के पुरवा और मोहम्मदपुर कला के बीच पीछे से तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और पीटकर 30 हजार रुपये छीन लिए। पिटाई से बचने को किसान बाइक छोड़कर भाग निकला। लोगों को आपबीती बताई और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। थरियांव सीओ अरुण राय, हुसैनगंज और थरियांव थाने का फोर्स पहुंचे। किसान ने पुलिस को दो लुटरों पहचानने का दावा किया। बदमाशों को पड़ोसी गांव का बताया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। दूसरे पक्ष के आने पर मामला साफ हो सकेगा।