फोटो-09-बीरू गौड़ उर्फ मनोज। संवाद
बहुआ। चोरी के इरादे से घर में घुसे तीन चोरों में से एक को परिजन ने बक्से समेत पकड़ लिया। दो साथी मौके से भाग निकले। इनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी अजय कुमार निषाद के घर में शुक्रवार रात करीब एक बजे तीन चोर घुस गए। आहट होने पर गृहस्वामी अजय निषाद, पिता धुनता निषाद, बाबा और पत्नी की नींद खुल गई। परिजन ने शोर मचाया तो तीनों चोर बक्सा लेकर घर से बाहर भागने लगे।
तभी परिजन ने मध्यप्रदेश के रीवा जिले के लालगांव थाना क्षेत्र के बीरू गौड़ उर्फ मनोज को पकड़ लिया। दो साथी भाग निकले। गृहस्वामी ने बक्से समेत आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि आरोपी यहां मजदूरी करता था। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया है।