फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क पार रहे युवक की कार की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। हाईवे पार कर रहे एक युवक को गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस नंबर के आधार पर कार मालिश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव निवासी प्रमेश कुमार (25) पैदल घूमने निकला था। करीब रात नौ बजे घर जाने के लिए हाईवे पार करने लगा। प्रयागराज से कानपुर की ओर से आ रही कार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

जहानाबाद। साढ़ मार्ग पर राजपूत नर्सरी के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर डाॅक्टर ने कानपुर रेफर किया। कानपुर नगर के एलआईजी 418 गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर निवासी मुलायम सिंह यादव (30) चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा ससुराल गया था। वह गुरुवार को बाइक से कानपुर घर जा रहा था। जहानाबाद थाना क्षेत्र के साढ़ मार्ग पर स्थित राजपूत नर्सरी के पास वाहन बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन

.............
बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। असोथर कस्बा निवासी दिलीप कुमार किसी काम से कठौता की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइकों की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक सवार लक्ष्मणपुर निवासी उमेश सिंह को मामूली चोट आई। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से दिलीप को कानपुर रेफर किया गया। (संवाद)
.........
खंती में बाइक जाने से चाचा-भतीजा घायल
फतेहपुर। उन्नाव जिला बिहार थाना क्षेत्र के केशरी खेड़ा गांव निवासी विजय, भतीजे कृष्णा को बाइक लेकर मुरादीपुर गांव आ रहे थे। बाइक सवार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के पास पहुंचे। बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। बाइक सवार चाचा-भतीजे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें