कोतवाली में कार की जांच करती टीम
- फोटो : AMAR UJALA
- पत्थरकटा चौराहे पर हुई गोलीबारी का मामला
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहे में गोलीबारी के मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी है। टीम कार में गोलियों के लगने की स्थिति को स्पष्ट करेगी। जिससे घटनास्थल पर किस मकसद से गोलियां चलाई गई थी। यह भी साफ हो सकेगा।
पत्थरकटा चौराहा निवासी सोनू परिहार, जानी परिहार व जानी के दोस्त अजय भदौरिया शनिवार को घर के पास बैठे थे। पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया था। मौके पर कई राउंड फायर किए गए थे। हमले में सोनू, जानी और अजय घायल हुए थे। जानी की मां की तहरीर पर रिंकू लोहारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपू पटेल, प्रापर्टी कारोबारी सीनू द्विवेदी, गुटका, दीपू के ड्राइवर गुड्डू पटेल समेत दस-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटनास्थल से पुलिस को दीपू पटेल का रिवाल्वर और लाइसेंसी शास्त्रों के कारतूस बरामद की गई थी। मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कोतवाली पहुंची। करीब तीन घंटे तक टीम कार की जांच करती रही। कार के क्षतिग्रस्त शीशे के टुकडो़ खून के दाग के नमूने लिए। फॉरेंसिक टीम जांच से गोली कार में लगी है कि नहीं यह स्थिति पता होगी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। ---