फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आयुष्मान रोगियों को भर्ती कर इलाज की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारक रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो गईं हैं। इन रोगियों को भर्ती करने के लिए आठ बेड का स्पेशल वार्ड चालू किया गया। प्रत्येक वार्ड में दो बेड, एक रोगी और दूसरा तीमारदार के लिए है। कुल आठ रोगी एक साथ भर्ती कर इलाज करने की व्यवस्था है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित प्राइवेट वार्डों को आयुष्मान कार्डधारक रोगियों के लिए खोल दिया है। इन रोगियों को भर्ती करने के लिए आठ कक्षों में व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वार्ड में दो बेड हैं। इनमें एक रोगी और दूसरा तीमारदार के लिए आरक्षित है। वार्ड की गैलरी में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था है। रोगी को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तीमारदार गैलरी में बैठे स्टाफ से बताकर डॉक्टर की मदद ले सकता है। रविवार को चार कक्षों में चार रोगी भर्ती हैं। तीन के बेड में ग्लूकोज और एक के बेड में रक्त चढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीके सिंह का कहना है कि आयुष्मान रोगियों को भर्ती कर इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल की तीसरी मंजिल के प्राइवेट वार्ड आयुष्मान वार्ड में परिवर्तित कर भर्ती करने की सुविधा चालू की गई है।
....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें