फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः उपकेंद्र की ओसीबी में धमाका, चार दिन से आधा सैकड़ा गांवों में अंधेरा

विज्ञापन
फुंकी ओसीबी मशीन बनाते विद्युत कर्मी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। लतीफपुर उपकेंद्र का हाल भगवान भरोसे है। उपकेंद्र की ओसीबी और केबल फुंकने से चार दिन से करीब 50 गांवों में अंधेरा है। एक ओसीबी करीब डेढ़ साल से फुंकी है। इसे ठीक नहीं कराया गया। लतीफपुर उपकेंद्र विद्युत खंड तृतीय खागा से जुड़ा है। उपकेंद्र से 50 गांवों को आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन

50 हजार की आबादी इस उपकेंद्र पर निर्भर है। उपकेंद्र में तीन फीडर हैं। हर फीडर में एक ओसीबी है। बेंती, लतीफपुर, महोई फीडर को सप्लाई दी जाती है। लतीफपुर फीडर की ओसीबी फुंके डेढ़ साल हो गए हैं। ऐसे में एक ओसीबी से दो-दो फीडर संचालित हैं।
ओवरलोड से मंगलवार की रात ओसीबी में धमाका हो गया। उपकेंद्र की वायरिंग जल गई। आपूर्ति न मिलने से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। अधिकारी एक दूसरे के ऊपर मामला टाल देते हैं। किसान ठाकुर लोधी का कहना है कि यह समय धान की फसल रोपाई का है। कोई सुनने वाला नही हैं।
विज्ञापन

डेढ़ साल से ओसीबी खराब होने की जानकारी नहीं है। जेई चंद्रभूषण से जानकारी ली जाएगी। ओसीबी ठीक कराने की जिम्मेदारी जेई की है। जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आनंद प्रकाश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें