फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उच्चीकृत कार्य की धीमी प्रगति और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डीएम रविंद्र ने बीएसए को यूपीसीएलडीएफ के खिलाफ शासन स्तर पर पत्राचार करने का निर्देश दिए। अनुपस्थित रहे यूपीसीएलडीएफ के अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया।
उन्होंने सीएम-डैशबोर्ड की रिपोर्ट समय पर फीड करने और एनआरएलएम के तहत अधिक से अधिक परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। जीरो पावर्टी परिवारों को भी एसएचजी से जोड़ा जाए और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप सोलर पंप लगवाए जाएं। जिला पूर्ति अधिकारी को डीसी मनरेगा के साथ समन्वय कर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया।