फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीएचसी में गैरहाजिर चार डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। गोपालगंज स्थित पीएचसी का शुक्रवार को सीडीओ पवन कुमार मीना ने निरीक्षण किया। इसमें चार डाक्टरों सहित कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी गैरहाजिर डाॅक्टर व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सबसे पहले फार्मासिस्ट रूम में दवाइयों के स्टाक के बारे में जानकारी ली। इसमें कफ सीरप बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रसव कक्ष की साफ-सफाई और प्रसुताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने सभी विभागों के कागजातों को परीक्षण किया। हर विभाग के डाक्टर व कर्मचारियों की हाजिरी ली।
इसमें चार डाॅक्टर व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर डाक्टर व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। उनके साथ श्वेता सिंह, बीडीओ मलवां कोमल देवी मौजूद थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. बृजेश कुमार भी मौजूद नहीं थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि वह दवा लेने के लिए फतेहपुर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें