बिजली कटौती के खिलाफ विभिन्न संगठनों के नेताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि यदि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। वहीं भाजपाइयों ने अधिशासी अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
पिछले कई दिनों से बिजली की दिन और रात में अधाधुंध कटौती के खिलाफ व्यापारी, हिंदू संगठन, पत्रकार समेत विभिन्न संगठनों के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदीप गर्ग, अमित शिवहरे, किशन मेहरोत्रा, शेराज अहमद, कृष्ण कुमार तिवारी, राधेश्याम हयारण, काली शंकर श्रीवास्तव, वसीम समेत काफी संख्या में प्रदर्शन किया।
इसी तरह भाजपा किसान मोर्चा कानपुर क्षेत्र के संतोष सिंह राजू के नेतृत्व में हुसेनगंज क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और कटौती पर रोक लगाने की मांग की। किसानों ने बताया कि उपकेंद्रों में क्षमता कम होने से लो वोल्टेज रहता है। जर्जर तार आए दिन टूटकर गिर रहे हैं।
इस मौके पर पिंटू सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुनील कुमार, शारदा तिवारी, दीपक त्रिवेदी, सम्राट गौतम, राम प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र सिंह आदि रहे। इसी प्रकार चौधरी मोइन राइन और राम प्रकाश गुप्ता ने शांतीनगर उपकेंद्र में कर्मचारियों के न मिलने की शिकायत की है। कहा कि फाल्ट होने पर समय से कर्मचारी ठीक नहीं करते हैं।