एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के लिए परिक्षा देते युवक।
- फोटो : FATEHPUR
लर्निंग लाइसेंस के लिए परीक्षा चालू
फतेहपुर। परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन से रोक हटाई गई है। वाहन चालकों के पुराने करीब नौ सैकड़ा आवेदन लंबित थे। परीक्षा को तय तारीख के बावजूद अभी शत प्रतिशत लोग नहीं पहुंच रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही आवेदकों को परीक्षा के लिए प्रवेश दिया जा रहा है।
कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च को लर्निंग लाइसेंस के आवेदन पर रोक लगा दी गई थी। करीब नौ सैकड़ा आवेदन लंबित हो गए थे। एआरटीओ विभाग ने सोमवार से आवेदकों को परीक्षा के लिए बुलाया जाना चालू किया है। तीन शिफ्ट में परीक्षा कराई जा रही है। लर्निंग के बाद अधिकृत ड्राइविंग लाइसेंस का भी काम चालू हो गया है।
सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर साढ़े 12बजे से ढाई बजे तक, तीसरी शिफ्ट में तीन से पांच बजे के बीच परीक्षा कराई जा रही है। दो दिन में 66 लोग परीक्षा देने पहुंचे। मंगलवार को 39 आवेदकों में 29 ही पहुंचे। एआरटीओ एके त्रिवेदी ने बताया कि एक तिहाई लोगों को ही परीक्षा की तारीख मिलती है। जो तय तारीख पर नहीं आते हैं उनकी दोबारा एक माह बाद मौका मिलता है।