फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अबीर-गुलाल संग फाग गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
फोटो-02-जहानाबाद में फाग गाती टीमें। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की ओर से शनिवार को साढ़ रोड स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की बधाई देकर फाग आनंद लिया।
विज्ञापन

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फाग गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें नयापुरवा, असगर, धनसिंहपुर, कोड़ा और घाटमपुर की टीमों ने भाग लिया। घाटमपुर की टीम ने माधव गति तुम्हारी हम जानी... प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नयापुरवा की टीम ने दशरथ के लाल दिनों दिन प्यारे... गाकर खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में नयापुरवा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को शील्ड के साथ 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी और महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी मौजूद रहीं। इस दौरान जहानाबाद अध्यक्ष रामकेश यादव, रज्जन सिंह, शिव प्रसाद सविता, गंगराम, जब्बार हुसैन आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें