फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रात की बूंदाबांदी भी नहीं दे सकी राहत, दिन में गर्मी का सितम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में तेज धूप, बादलों की आवाजाही और उमस भरी गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही बनी रही।
बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। उमस भरी गर्मी से राहत के लिए अब लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें