फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेले के आठवें दिन भी खरीदारी कमजोर, दुकानदार मायूस

विज्ञापन
फोटो-28-मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
अमौली। कस्बे में चल रहे 20 दिवसीय मेले के आठवें दिन भी बिक्री अपेक्षाकृत कम रही। इससे दुकानदार निराश हैं। चाट, बताशा और फास्ट फूड की दुकानों में भीड़ रही। बक्सा-बखारी, लोहा-कड़ाही और पत्थर जैसी दुकानों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

बक्सा दुकानदार रोशन गुप्ता ने बताया कि लोग अभी मोलभाव कर रहे हैं और मेले के अंतिम दिनों में खरीदारी बढ़ती है। लोहा-कड़ाही दुकानदार राकेश के अनुसार अभी केवल छुटपुट बिक्री हो रही है। तीन-चार दिन बाद अच्छी बिक्री शुरू होगी। बिसात खाने के दुकानदार अनंतू ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दुकानदारी कमजोर है।
मेले की सुरक्षा के लिए चौकी के अलावा पुलिस लाइन से आए बल ने मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली। मेला प्रबंधक हरिनारायण त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है और कमेटी के कार्यकर्ता पूरी तैयारी में हैं ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

फोटो-28-मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें