फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में ईएनटी सर्जरी शुरू, पहले दिन तीन ऑपरेशन सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ईएनटी (कान, नाक एवं गला) ऑपरेशन की शुरुआत हो गई। पहले दिन शुक्रवार को तीन सफल ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन

ईएनटी विभाग की टीम ने दो मरीजों के कान के पर्दे में छेद (टायम्पेनोप्लास्टी) का सफल ऑपरेशन किया। इनमें शहर के अरबपुर निवासी सिराजुद्दीन की पुत्री मरियम बानो (17) और शहर के राधानगर निवासी योगेंद्र के पुत्र गोल्डी (15) शामिल हैं। इसके अलावा गाजीपुर निवासी सुखराम की पुत्री शिखा (13) का साइनस का सफल माइनर ऑपरेशन किया गया।
मेडिकल कॉलेज में ईएनटी ऑपरेशन शुरू होने से अब जनपद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को कान, नाक एवं गला संबंधी जटिल शल्य चिकित्सा की आधुनिक सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य, ओटी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव, डॉ. तरुण एवं डॉ. शशि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें