फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र में रोजगार प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एसएसडीएफ योजना के तहत अल्पकालीन प्रशिक्षण इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिस्टेंट कोर्स संचालित किया जा रहा है। प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस कोर्स में महिला, पुरुष व दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आज और कल संस्थान कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना और आयु 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है। ताकि युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र में रोजगार प्रशिक्षण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें