फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुजुर्ग का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के पास बुजुर्ग का शुक्रवार दोपहर शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। गुनीर गांव के पास बक्सर मोड़ पर शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रस्सी का फंदा काटकर शव नीचे उतारा। पुलिस को दुकानदार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे फंदे से लटकने वाला व्यक्ति दुकान पर आया था और चाय-समोसा खाया था। पुलिस को बुजुर्ग के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग गर्मी के मौसम में स्वेटर और कई कपड़े पहने हुए है। इससे मानसिक बीमार मालूम हो रहा है। फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें