फतेहपुर। सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यालय अधिकारी हर्षलाल वानी ने बताया कि अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में सुनहरा मौका दिया गया है। मेले में प्रतिभाग करने के लिए पहले रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन होगा। वे मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। कंपनी थ्रेड्स लिमिटेड में प्रतिभाग के लिए आयु 18 से 27 वर्ष और हाईस्कूल होना अनिवार्य है। वहीं, पीपल ट्री ऑनलाइन सर्विसेज द्वारा हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, स्नातक, डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन 16,570 प्रतिमाह मिलेगा। (संवाद)