खागा। कोतवाली क्षेत्र के राजपूतनगर निवासी प्रेमा देवी गुरुवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। उन्होंने अपनी चार बकरी व तीन बकरों को चारपाई से बांध रखा था। चोर रात को चार बकरी व तीन बकरा चुरा ले गए। इसी तरह से मोहल्ले के रहने वाले कल्लू सिंह का एक बकरा भी चोरी हो गया है। दोनों लोगों ने संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद