फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिक्षा, एकता और रोजगार पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यादव महासभा की बैठक रविवार को रानी कॉलोनी स्थित यादव भवन में हुई। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और समाज के विकास पर चर्चा की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने युवाओं को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की बात कही। यादव महासभा की स्थापना सामाजिक एकता और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हुई थी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कानूनी जागरूकता को आवश्यक बताया। उन्होंने कमजोर व वंचित वर्गों को न्याय दिलाने पर बल दिया। जिला अध्यक्ष अतुल यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार देने की योजना बताई। उन्होंने हर गांव में युवा टोली गठित कर शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर कल्याण सिंह, मलखान सिंह, हनुमान सिंह यादव, जेपी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें