फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई के विचारों एवं सिद्धांतों से लें प्रेरणा: अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथगाम। पाल एकता मंच ने रविवार को क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और हुसैनगंज से हथगाम तक एक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने अहिल्या बाई होल्कर के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पाल ने पुलिस भर्ती में समाज के कम प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने समाज को एकजुट रहने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने अहिल्या बाई होल्कर के न्यायप्रिय शासन और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण की सराहना की। कार्यक्रम में अदालतों में अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल पाल ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें