फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भीम आर्मी की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अस्ती चौराहा रोड पर आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में एक सुर में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

संयोजक राजेश पाटिल ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए संगठन काम कर रहा है। दलितों का शोषण व किसी भी प्रकार की मानहानि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन कार्यकर्ता दिन रात एक करके संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव-गांव भीम आर्मी का संदेश पहुंचा रहे हैं। लोगों का जुड़ाव भी हो रहा है।
सह संयोजक शिवकुमार गौतम ने बताया कि प्रत्येक महीने में संगठन का विस्तार व कार्यों की समीक्षा होगी। सभी लोगों की समस्या को सुन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इससे जल्द से जल्द निदान मिल सके। इस मौके पर जिला सलाहकार माता मिथलेश कुमारी, तहसील संयोजक सतेंद्र कुमार,संजय पिंटू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें