फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मुहल्ले के विद्युतीकरण की मांग

Thu, 03 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विकास भवन में डीएम को ज्ञापन देने जाते पछइंहा लोहार महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिविल लाइंस के पछइंया लोहारों का डेरा की महिलाओं ने बुधवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। सभासद विनय तिवारी के नेतृत्व में मुहल्लेवासियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें लोहारों के डेरा में बिजली लगवाने की मांग की गई।  
विज्ञापन



डीएम आवास के पीछे वार्ड नंबर 20 में पछइंया लोहारों का डेरा है। इसमें 35 साल से इस बिरादरी के लोग घर बनाकर रहते हैं। नगर पालिका की ओर से सभी प्रकार के टैक्स वसूली होती है। अभी तक मुहल्ले में विद्युतीकरण नहीं है। सड़क से घर तक कुछ लोग केबिल लगाए हुए हैं।

अधिकतर लोग शाम को अभी भी दीपक जला घरों में रोशनी करते हैं। इस मौके पर प्रीती, दीवान, बाबू देवी, मीरा, शारदा, मंगली प्रसाद, कामता, चिंतादेवी, प्रिया देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें