फतेहपुर। शहर में आबूनगर उपकेंद्र से जुड़े पटेल नगर फीडर में सोमवार से गुरुवार तक सुबह 10 बजे से शाम बजे तक रोजाना आपूर्ति बाधित रहेगी। सदर एसडीओ एमएम सिद्दीकी ने बताया कि इस दौरान पटेल नगर फीडर पर एलटी कंडक्टर को एबी कंडक्टर से बदलने का काम किया जाएगा। संवाद
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट लेकर जिले में अलर्ट
फतेहपुर। कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट को लेकर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। सदर, बिंदकी, खागा तहसील में करीब 170 पटाखा कारखाने संचालित हैं। रविवार को कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में छह से अधिक लोगों की मौत हुई है। एडीजी फायर जिले में विस्फोटक सामग्री रखने वाले और पटाखा बनाने वालों के सत्यापन के निर्देश ने दिए हैं। सीएफओ उमेश गौतम ने बताया कि जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद