फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फुटपाथों पर डंप हो रही निर्माण सामग्री

Mon, 26 Feb 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डंप निर्माण सामग्री के चलते आए दिन होते हादसे, लग रहा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर में जगह-जगह सड़कों, फुटपाथों पर भवन निर्माण सामग्री डंप है। हाल यह है कि कई स्थानों पर फुटपाथ के बाद आधी सड़क तक मौरंग, गिट्टी के ढेर लगे हैं। इससे रोजाना जाम लगने के साथ हादसे होते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई से बचते नजर आते हैं।
नगर पालिका ने सड़क, फुटपाथ पर निर्माण सामग्री या मलबा डंप करना प्रतिबंधित कर रखा है। कार्रवाई के लिए बाकायदा लिए टीमें बनी हैं, लेकिन कभी-कभार ही कार्रवाई होती नजर आती है। खास बात तो यह है कार्रवाई होने के कुछ दिन बाद ही दुकानदार ट्रक व लोडर आते ही सडक व फुटपाथ पर माल डंप करा लेते हैं।
विज्ञापन

शहर में कोई ऐसी सड़क नहीं है जहां दो-चार स्थानों पर निर्माण सामग्री डंप न हो। अतिक्रमण से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी पालिका अपने आदेश के क्रियान्वयन को लेकर उदासीन है।

फोटो-11-डिप्टी कलेक्टर हिकमतउल्ला पार्क के सामने डंप मौरंग और गिट्टी। संवाद
शहर के स्टेशन-जिला अस्पताल रोड पर डिप्टी कलेक्टर हिकमतउल्ला पार्क के सामने पूरे वर्ष मौरंग और गिट्टी के ढेर लगते रहते हैं। डिवाइडर रोड होने के कारण एक लेने में डंप निर्माण सामग्री से लोगों आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फोटो-12-जिला अस्पताल के सामने डंप मौरंग, गिट्टी। संवाद
जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड में मौरंग और गिट्टी का ढेर कई दिन से लगा है। यहां से नगर पालिका कुछ कदम के फासले पर है, लेकिन निकाय अधिकारियों को यह समस्या नहीं दिख रही है। हर समय भीड़भाड़ वाला स्थान होने के बावजूद कोई स्थिति पूछने वाला नहीं है।
फोटो-13-अस्ती रोड पर डंप मौरंग।
शहर के अस्ती रोड पर भी मौरंग डंप है। मौरंग डंप होने से आधी सड़क पर अतिक्रमण हो गया है। दो वाहनों के निकलने के लिए सड़क नहीं बची है। इसके कुछ फासले पर नई तहसील है, जहां पर अधिकारी हर समय मौजूद रहते हैं, इसके बावजूद कोई कुछ पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन

बयान:-
सड़कों पर निर्माण सामग्री डंप होने की जानकारी नहीं है। सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर नगर पालिका सामान जब्त कर सकती है। साफ निर्देश हैं कि निर्माण सामग्री 24 घंटे से अधिक समय तक सड़क व फुटपाथ पर न रखें। डंप सामग्री पर नगर पालिका टीम जल्द कार्रवाई करेगी। -समीर कुमार कश्यप, ईओ नगर पालिका
.........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें