फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अस्ती मोहल्ले में बांस-बल्लियों के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
फोटो-6-बांस बल्लियों के सहारे लटकते बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के अस्ती मोहल्ले की नई आबादी में बिजली आपूर्ति गंभीर समस्या बनी हुई है। मोहल्ले के लोग बांस और बल्लियों के सहारे घरों तक बिजली पहुंचाने को मजबूर हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मोहल्ले के निवासी अब्दुल मोहम्मद, सत्तार और सलीम ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर आबादी से चार से पांच सौ मीटर दूर स्थापित है। क्षेत्र में बिजली के पोल न होने के कारण लंबी केबल डालकर आपूर्ति की जा रही है।
अधिक दूरी के चलते वोल्टेज कम रहता है। इससे फ्रिज, कूलर और पंखे जैसे उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है।
बांस-बल्लियों पर लटके केबल बारिश और तेज आंधी में अक्सर टूटकर गिर जाते हैं। इससे पूरे मोहल्ले में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को कई बार लिखित शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रत्नेश जायसवाल ने बताया कि केबल और पोल की कमी के कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत विस्तार नहीं हो सका है। आवश्यक सामग्री उपलब्ध होते ही छूटे क्षेत्रों में पोल और तार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें