किशनपुर (फतेहपुर)। खागा ट्रांसमिशन से कस्बे के उपकेंद्र में आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण सात घंटे बिजली बंद रही। बिजली कटौती के कारण उपकेंद्र से जुड़े 125 गांव के उपभोक्ता की दोपहर की गर्मी में परेशान उठे। देर शाम जब फाल्ट सही हुुआ तो लोगों ने राहत महसूस की।
उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में दोपहर एक बजे फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र चंदापुर फीडर, विश्वबैंक प्रथम, विश्वबैंक द्वितीय, शिवपुर, पहाड़पुर फीडर की बिजली बंद हो गई।
इन फीडरों से कस्बा समेत नरैनी, लोधौरा, शिवपुर, गोंदौरा, विजयीपुर, अमनी, पहाड़पुर, रायपुर भसरौल, रारी, चंदापुर, गिरधरपुर समेत करीब 125 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। उपकेंद्र के लाइनमैन फाल्ट ढूंढने में दोपहर से शाम तक लगे रहे।
साढ़े सात बजे खागा के बड़े भीड़ बाबा मंदिर के पास फाल्ट मिला। खराब हुई डिस्क को बदलने के बाद सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न होने से परेशान हो गए। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि फाल्ट सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।