फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गांवों की बंद रही 16 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण क्षेत्र के दो उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति 16 घंटे बाधित रही। इससे करीब 125 गांवों की बिजली बंद रही। इस बीच लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा और रात में गर्मी से भी लोग बेहाल रहे। सोमवार शाम चार बजे जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरवेशाबाद 132 केवीए ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्र के लिए विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार रात करीब 12 बजे लाइन में फाल्ट होने के कारण दोनों उपकेंद्रों की बिजली बंद हो गई। इससे ललौली फीडर, शाह फीडर, पथरी फीडर, बहुआ फीडर, हरियापुर फीडर, मुत्तौर फीडर, पखरौली फीडर, थवाई फीडर व दतौली उपकेंद्र के जिवकरा फीडर, दतौली फीडर, भोदर फीडर से जुड़े सैकड़ों गांव की करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित रही।
बहुआ नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह से जलापूर्ति भी बंद रही। इससे लोगों को पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। सोमवार शाम चार बजे रानी लक्ष्मी इंटर कॉलेज के पीछे 33 केवीए लाइन के तार पर एक आम की डाल रखी मिली। विद्युतकर्मियों ने आम की डाल हटा कर आपूर्ति चालू कराई। अवर अभियंता नीलेश मिश्रा ने बताया कि उपकेंद्र से ट्रांसमिशन की दूरी अधिक है। इसलिए लाइनमैनों को फाल्ट ढूंढने और सही करने में काफी समय लगा। अब दोनों उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
इन कस्बा व गांवों को दी जाती है बिजली
बहुआ उपकेंद्र से कस्बा, मुत्तौर, ललौली, अजमतपुर, थवाई, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा, तपनी, अकिलाबाद, सिधांव, मुत्तौर, दतौली, कोर्राकनक, करैहा, दरियापुर, बेनू, दशहरी, महना, गौरी, चंदौरा, गनेशपुर, हरिरामपुर, समदाबाद, रसूलपुर, चक काजीपुर, लादिगंवा, बरौहां, कमलापुर, अयाह समेत 125 गांवों को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें