आबूनगर कार्यालय में बिजली का बिल जमा करते उपभोक्ता
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लॉकडाउन के दूसरे चरण में बिजली विभाग के दफ्तर खोल दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता कार्यालय, उपखंड कार्यालय और उपकेंद्रों में बिजली बिल जमा होने लगा है। मंगलवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम में 25 बकायेदारों ने बिजली बिल जमा किया।
कोरोना की वजह से बिजली विभाग के दफ्तरों को 25 मार्च से बंद कर दिया गया था। सोमवार से बिजली बिल जमा कराने वाले काउंटर खोल दिए गए हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय (बिंदकी), तृतीय (खागा) के अधिशासी अभियंता कार्यालय में भी बिल जमा किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय ने बताया कि 30 अप्रैल तक बकायेदारों को आसान किस्त योजना का लाभ मिलेगा।