फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया बिल 30 तक जमा करने पर नहीं लगेगा सरचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना व लॉकडाउन के चलते बिजली बिल जमा करने का समय बढ़ा दिया गया है। मार्च महीने के बिल को बिना सरचार्ज अब 30 अप्रैल तक जमा किया जा सकेगा। आसान किस्त योजना में बड़े बकाएदार अपना पंजीकरण भी इस समय तक करा सकेंगे।
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों को बिजली बिल जमा कराने के लिए आसान किस्त योजना शुरू की गई थी। इसकी अवधि 31 मार्च को समाप्त होनी थी। कोराना वायरस की वजह से इसका समय बढ़ाकर 31 अप्रैल कर दिया गया है। इसमें निजी नलकूप के बड़े बकाएदार व चार किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन के बकाएदार अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
घरेलू कनेक्शन में शहरी क्षेत्र का बिजली बिल 12 किस्त व ग्रामीण क्षेत्र का 24 किस्त में जमा किया जा सकेगा। निजी नलकूप का बकाया बिल छह किस्त में जमा कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उपभोक्ता 31 अप्रैल तक बकाया बिल का पांच प्रतिशत व 1500 रुपये जमा कर पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें