फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट, आठ घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। इनकमिंग मशीन में धमाका होने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र बिंदकी की कंट्रोल पैनल की इनकमिंग मशीन में मंगलवार की सुबह छह बजे ब्लास्ट हो गया। इससे आठ घंटे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बिना बिजली कस्बे में जलापूर्ति भी नहीं हो पाई। इस दौरान लोगों को पानी किल्लत का भी सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मचारियों के आठ घंटे की मशक्कत के बाद मशीन ठीक हो पाई। दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने बताया कि सुबह इनकमिंग मशीन में धमाका होने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मशीन ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें