फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली

Mon, 22 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तैंतीस केवीए लाइन मेें आई फाल्ट से शहर में रविवार को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक बत्ती गुल रही। हाइडिल के इंजीनियर लाइन सही करने के प्रयास में जुट गए थे, पर शाम को तेज हवा के साथ बारिश से लाइन सही करने में ज्यादा वक्त लगा। रविवार को दोपहर तीन बजे अचानक  बिजली चली गई। छुट्टी का दिन होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों मेें ही थे और टीवी चैनल पर कार्यक्रम का लुत्फ ले रहे थे। बिजली नहीं आई तो हाइडिल के लोग याद आने लगे।
विज्ञापन


लोग अपने-अपने संपर्क सूत्र के माध्यम से बिजली गुल होने के कारणों को तलाशने में जुट गए। हाइडिल अफसर लाइन फाल्ट का हवाला देकर फोन रख दे रहे थे। बिजली के इंतजार में शाम ढलने लगी तो लोग एक बड़ी कटौती को लेकर आशंकित हो उठे। इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी और देखते ही देखते पानी बरसने लगा। करीब आधे घंटे तक मौसम के कायम रहे इस मिजाज से गर्मी का असर कम हो गया। लोग बिजली को भूलकर बूंदाबांदी का मजा लेने छत और बालकनी पर जा चढ़े। युवा टीनएजर्स बाइक पर राइडिंग करते नजर आए। हालांकि बिजली न होने से बाजारों की रौनक छिन गई। छुट्टी वाले दिन परिवार के साथ शापिंग का प्लान बना चुके तमाम लोगों ने कैंसिल किया। लंबी कटौती से इनवर्टर बोल गए। हाइडिल के अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि शहर की 50 नंबर रेलवे क्रासिंग के पास गुजरी 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने की वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पानी और आंधी आ जाने की वजह से इसे बहाल करने में आठ बज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें