फतेहपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। यह कार्य 17 नवंबर को जिले के सभी 2318 मतदेय स्थलों पर किया जाएगा। मतदाता सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने बूथ पर सूची देख सकेंगे।
विज्ञापन
बीएलओ वहां मौजूद रहेंगे। वे नए नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने के लिए फार्म-6, 7 और 8 देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पांडेय ने बताया कि यह सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत तैयार हो रही है।
एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि माना गया है। जिन पात्र मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वे फार्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। उनकी आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग ने 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां तय की हैं। इन दिनों भी आवेदन किए जा सकेंगे।